Press "Enter" to skip to content

बेबसीरीज मैं रामबाबू गड़रिया फिल्म का फिल्माया जा रहा शूट / Shivpuri News

शिवपुरी-शहर के फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकारों के द्वारा एक और बेबसीरीज मूवी मैं रामबाबू गड़रिया की शूटिंग की जा रही है। इसे लेकर अभिनय करने वाले कलाकारों के द्वारा फिल्म को लेकर स्थानीय कलाकारों को इस फिल्म निर्माण में शामिल किया गया है। जिले के विभिन्न शूटिंग स्थलों पर फिल्म को शूट किया जा रहा है। इसे लेकर शहर के फिल्मी दुनिया से जुड़े कलकारों में खासा उत्साह का वातावरण निर्मित है। बता दें कि यहां शिवपुरी में सरलाजी फिल्म्स मुम्बई के द्वारा एक वेब सीरीज मैं रामबाबू गडरिया को बनाया जा रहा है, जिसके लेखक, निर्माता एवं निर्देशक मुकेश अग्निहोत्री हैं, इस वेब सीरीज की शूटिंग शिवपुरी और इसके आस पास के गांव आदि जगह की गई है, अभी तक इस वेब सीरीज का एक एपीसोड तैयार हो गया है जो लगभग 15 अप्रैल तक यूट्यूब पर रिलीज होगा। बेबसीरिज का निर्माण कर रहे डायरेक्टर मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इस वेब सीरीज में शिवपुरी के ही कलाकार अभिनय कर रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से शालू गोस्वामी, बृजेश तोमर, मोन्टी शर्मा, सलमान पठान, तानीया गोस्वामी, रिशित गोस्वामी और जय कुमार झा अभिनय कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!