Press "Enter" to skip to content

दो जिलों से जिलाबदर आरोपी को दबोचा / Shivpuri News

शिवपुरी। दो जिलों से जिलाबदर आरोपी को लुकवासा चौकी पुलिस ने दबोचा है। आरोपी बस में पत्थर मारने वाले प्रकरण में फरार चल रहा था। जानकारी मुताबिक रवि (26) पुत्र लखमी चंद जाट निवासी गुना को लुकवासा चौकी पुलिस ने देहरदा-अनंतपुर के रास्ते से गिरफ्तार किया है। रवि अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था।

रवि जाट ने पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर बस में पत्थर मारा था। मामले में फरार चल रहा था। वहीं गुना में दुष्कर्म के केस में फरार है। इसके अलावा रवि जाट शिवपुरी और गुना दोनों जिलों से जिला बदर भी है। चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि आरोपी के बारे में छानबीन चल रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!