शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के गोरा तहसील कोलारस से आ रही है। यहां रहने वाले कमलरलाल व अमरसिंह आज एसपी के पास आए और एक आवेदन दिया। आवेदन में बताया कि मनोज सेसई निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी व मोहन कुमार शर्मा निवासी शिवपुरी द्धारा उनके साथ धोखाधड़ी की है।
एसपी को की शिकायत में बताया कि मनोज सेसई व मोहन शर्मा को उसने 13 लाख में 10 बीघा जमीन का सौदा हुआ था। सौदे के समय 3 लाख रूपए मनोज सेसई वालों द्धारा दिए गए थे और रजिस्ट्री कराने की बात कही। जिस पर मैंने कहा कि जमीन तो 13 लाख की बेची है तो 3 लाख में कैसे रजिस्ट्री कर दें। इस पर मनोज सेसई वाले ने कहा कि वह स्टांप ड्यूटी बचाने के चक्कर में 3 लाख रूपए में जमीन की रजिस्ट्री करवा रहे हैं और रूपए बाद में दे देंगे। लेकिन रजिस्ट्री के बाद जमीन के बचे हुए रूपए नहीं दिए और कुछ दिन बाद नोटिस भेज दिया। नोटिस में लिखा था कि यह जमीन हमारी है इसे खाली कर दो। जिस पर मैंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई तो बाद में राजीनामा हुआ और उनके द्धारा दिए गए 3 लाख रूपए भी लौटा दिए। जिस पर मनोज ने कहा कि वह कल जमीन के कागजात वापस कर देंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और उन्होंने दोबारा से नोटिस भेज दिया है। हम अब एसपी के पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं। इसलिए मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए।






Be First to Comment