शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी सियाराम पुत्र आशाराम भार्गव 65 वर्ष निवासी नई अदालत के पास शिवपुरी रोड पिछोर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बुधवार सुबह 11—12 बजे के बीच घर पर कोई नहीं था मैं कोर्ट चला गया था मेरी पत्नी पिस्ताबाई स्कूल गई थी। मेरी बेटी शैलू भी स्कूल गई थी तभी कोई अज्ञात चोर गेट का ताला तोड़कर कमरे में जाकर गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे करीब दो—ढाई लाख रूपए नकदी, एक सोने की चैन, दो जोड़ी कान के बाले, एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब, बिछिया, एक पेंडल सोने का लाला माला में पिरोया हुआ अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। इस बात की रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज करवाई गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चोरों ने वकील के घर को बनाया निशाना, ढाई लाख नकदी सहित ले गए सोना—चांदी / Shivpuri News




