Press "Enter" to skip to content

शराब की दुकान को लेकर हंगामा, महिलाओं ने फेंकी शराब की पेटी तो युवाओं ने पैरों से रौंदा, आज सौंपा दुकान बदलने को लेकर ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र में स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर बीते रोज एकाएक महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने शराब की दुकान का एकाएक विरोध करना शुरु कर दिया। महिलाओं ने शराब की दुकान में घुसकर शराब की पेटियों को दुकान से बाहर फेंक दिया जिसके बाद मौजूद युवाओं ने शराब की पेटियों को अपने कदमों से रौंद दिया। महिलाओं का कहना है कि यहां शराब की दुकान नहीं खुले दी जाएगी। मामले को लेकर फतेहपुर क्षेत्र की महिलाओं तथा रहवासियों का हुजू आज कलेक्ट्रेट पर उमड़ा और एक ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकान को अनयत्र स्थानांतरित करने की मांग की।

ज्ञापन में फतेहपुर के रहवासीरमेश कुमार, सौरभ राठौर, हल्की रावत, सुमत, राकेश, सरोज, नीलम, अशोक दीपक ने बताया कि अगर यहां शराब की दुकान खुली तो महिलाओं, बच्चियों का निकलना दूभर हो जाएंगे क्योंकि यहां शराबियों व असामाजिक तत्वों का लमाबड़ा लगने लगेगा और किसी दिन कोई भी गंभीर वारदात को सकी है।

शराब की दुकान का स्थानांतरण पड़ा महंगा

फतेहपुर में शराब की दुकान पहले अन्य स्थान पर थी। पर दूसरा का ठेका बदलने के बाद दुकान को 28 नंबर कोठी के सामने स्थित मार्केट पर स्थापित कर दिया गया। नए ठेकेदार कंपनी ने जो दुकान शराब के लिए किराए से ली वहां एकाएक क्षेत्रीय महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा महिलाओं ने पहले शराब की दुकान के स्टाफ से दुकान बंद करने को कहा लेकिन शराब की दुकान का सेल्समैन नहीं माना, जिसके बाद महिलाएं एकाएक उग्र हो गई। महिलाओं ने विरोध स्वरूप शराब की पेटियां फेंकना शुरू कर दीं। लगभग 25 से 30 पेटी शराब की पेटियों को सड़क पर फेंक दिया। महिलाओं का कहना है कि हम किसी भी स्थिती में यहां शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!