खनियांधाना/ थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारीकलां के मजरा गंगासागर में स्टॉल में रखी किसानों की दुकान में अज्ञात युवक द्वारा आग लगा दी है। इससे दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। जानकारी के अनुसार उमेश पुत्र श्यामलाल लोधी निवासी गंगासागर ने बताया है कि मैं अपने घर के सामने लकड़ी की गुमठी में किराने की दुकान का संचालन करता था। तभी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेट्रोल या केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी है। इसमें दुकान में रखा किराने का पूरा सामान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना रात 12.50 बजे लघुशंका उठा तो दुकान में आग लग रही थी। आगजनी को देखकर लग रहा था कि किसी ने कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई है। इसके बार परिजनों ने कुएं पर रखी मोटर को चलकर गुमठी में लगी आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो गया था।
स्टॉल में रखी किराने की दुकान में अज्ञात युवक ने लगाई आग, किराने का सामान जलकर खाक / Shivpuri News




