भाजपा का स्थापना दिवस 6 को, कार्यक्रम के लिए प्रभारी किए नियुक्त / Shivpuri News

शिवपुरी। भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसके लिए सभी मंडलों में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजू बाथम के निर्देशानुसार जो प्रभारी बनाए गए हैं उसमें शिवपुरी नगर के कम्युनिटी हॉल गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके प्रभारी सुरेंद्र शर्मा को बनाया गया है। शिवपुरी ग्रामीण के लिए पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक को बनाया गया है। खोड़ में भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होगा इसके लिए पूर्व विधायक माखनलाल राठौर को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह कोलारस में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, बदरवास के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीरसिंह रघुवंशी, रन्नौद के लिए पूर्व विधायक महेंद्रसिंह यादव, लुकवासा के लिए पूर्व अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, खरई के लिए पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, पोहरी के लिए राज्यमंत्री प्रहलाद भारती, बैराड़ के लिए नरेंद्र बिरथरे, सुभाषपुरा—मुढैरी के लिए पृथ्वीराज जादौन, सतनबाड़ा नरवर के लिए संदीप माहेश्वरी, करैरा के लिए राजकुमार खटीक, नरवर जसमंत जाटव, दिनारा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, सिरसौद में पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, करई के लिए मुकेश खटीक, पिछोर के लिए प्रीतमसिंह लोधी, खनियांधाना के लिए प्रहलादसिंह यादव, बामौरकला जगराम यादव, भौंती में भैयासाहब लोधी, मायापुर के लिए बैजनाथसिंह यादव