शिवपुरी। शिवपुरी की कलेक्टर में आज नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगे साथ ही लापरवाही को लेकर कोसा भी गया। मामला था पानी की समस्या का। वार्ड क्रमांक 31 के बाजपेई मोहल्ले में रहने वाले रहवासियों ने पानी की समस्या को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर नारे लगाए लोगों का कहना था कि कई बार अधिकारियों से लेकर जनसुनवाई तक में आवेदन दिए लेकिन हमारी पानी की समस्या का निराकरण अभी तक नहीं हुआ। अब हमें 7 दिन का आश्वासन दिया गया है और इन 7 दिनों के अंदर पानी की समस्या हल नहीं होती तो कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे।
वार्ड की रहने वाली रंजीता ने बताया कि जल आपूर्ति के लिए कोई भी स्थाई साधन नहीं है अभी तक हमारे मोहल्ले में मड़ीखेड़ा जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन भी नहीं डाली गई है। विवश होकर हमें टैंकरों के माध्यम से या प्राइवेट जोरों से पानी खरीद कर लाना पड़ रहा है जिससे हमें काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर जनसुनवाई में तीन बार आवेदन भी देकर अपनी समस्या के बारे में बता चुके हैं लेकिन प्रशासन इतना लापरवाह बना हुआ है। हमारी कोई सुनवाई ही नहीं कर रहा।
इस पानी की समस्या को लेकर हम नगरपालिका गए और वहां के अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया और कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए पाइप ही नहीं है लेकिन जब हमने पता किया तो पाया कि पाइप तो है लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों की कोई रुचि नहीं है और ना ही जनता के साथ कोई संवेदना है। यहां के स्थानीय रहवासियों का कहना था की प्रशासन द्वारा हमें 7 दिन का समय दिया गया है अगर इन 7 दिनों में हमारे यहां मड़ीखेड़ा की पाइपलाइन नहीं डाली और उस से पानी आना शुरू नहीं हुआ तो हम अगले मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दे देंगे।




