शिवपुरी। साहब सरकारी मंदिर पर प्राइवेट लोगों ने कब्जा कर लिया है उससे मुक्त कराओ और भगवान को आजाद कराओ। यह कहना था घनश्याम शर्मा पुत्र स्वर्गीय सीताराम शर्मा निवासी न्यू ब्लॉक कमला गंज का जो जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आए थे।
घनश्याम शर्मा ने बताया कि 1950—51 में कागजात खसरा में मंदिर राधा कृष्ण मिल्कियत सरकार व्यवस्था नगर पालिका शिवपुरी लिखा हुआ है और यह मंदिर किस प्रकार और किसके आदेश के अनुसार व्यक्तिगत संपत्ति आनंद कुमार पुत्र राधा किरण अग्रवाल के नाम से किस प्रकार हुआ। 1 माह पूर्व उपरोक्त संबंध में जनसुनवाई में आवेदन भी दिया था जिस पर प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए थे लेकिन तहसीलदार शिवपुरी द्वारा उसे मूलतः पटवारी ग्राम को भेज दिया गया जिसमें आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। घनश्याम ने बताया कि प्रशासन शासकीय संपत्ति को खुर्द बंद करना चाहता है इसलिए इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच हो और मंदिर को व्यक्तिगत हाथों से मुक्त करा कर सार्वजनिक किया जाए।
जल मंदिर पर विवाद जनसुनवाई में आए घनश्याम बोले सरकारी मंदिर आखिर कैसे हो गया प्राइवेट / Shivpuri News




