सेल्समैन ने नहीं दिया 1 साल से राशन तो राजबाई पहुंची जनसुनवाई में / Shivpuri News

शिवपुरी। राजबाई पत्नी स्वर्गीय चतुर कुशवाह निवासी ग्राम मलवासा तहसील कोलारस आज जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंची। यहां राजबाई ने बताया कि उसकी आयु 85 साल की है और इस आयु में वह कोई भी काम करने में सक्षम नहीं है। उसकी आर्थिक स्थिति खराब है और गरीबी रेखा के नीचे वह अपना जीवन यापन करती हैं। राज बाई ने बताया कि अब अभी कुछ समय पहले उनके पति का देहांत हो चुका है। घर में कोई भी कमाने वाला सदस्य नहीं है जिससे और आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। राजा भाई के अनुसार मलवासा की बीपीएल सूची में उसका नाम अंकित है लेकिन सेल्समैन द्वारा 1 साल से उसको राशन पानी नहीं दिया गया है और हर बार अंगूठा लगवाकर वह गाली गलौज कर भगवा दिया जाता है। इसलिए उसे शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन दिलाया जाए और सेल्समैन के खिलाफ कार्यवाही की जाए।