शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में नजीर पुत्र फतेह खान निवासी ग्राम चंदावनी थाना भोती पहुंचा और आवेदन के माध्यम से बताया कि उसका पड़ोसी आए दिन उसे व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देता है। मामले को लेकर पुलिस एवं जनसुनवाई में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
नजीर ने बताया कि ग्राम काही फरीद खान उर्फ बंटी पत्र वहीद खान आए दिन जान से मारने की धमकी देता रहता है जिसका शिकायत चौकी प्रभारी खोल से भी की लेकिन आज तक कोई भी उचित कानूनी कार्यवाही नहीं की। कार्रवाई ना होने के कारण आरोपित के हौसले बुलंद हो गए हैं और दिन-रात आकर मुझे जान से मारने की धमकी देता है और कहता है कि तू घर से बाहर मत निकलना नहीं तो तेरा पता नहीं चलेगा। तू जो काम धंधा करता है उसे बंद कर दे उसे हम करेंगे। साहब मेरे वृद्ध माता-पिता व 33 छोटी बच्चियां हैं जिन्हें लेकर मैं कहां जाऊं। उक्त आरोपित का पिछला पुराना पुलिस रिकॉर्ड भी है और वह मंडल एवं जिला बदर भी रह चुका है। इसलिए मामले में मेरी मदद करें और उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।






Be First to Comment