शिवपुरी। दतिया के रहने वाले एक युवक आसिफ खान ने अपनी महिला दोस्त की मदद से शिवपुरी में रहने वाली 26 वर्षीय युवती से दोस्ती कर ली और दोस्ती इतनी अधिक बढ़ गई कि आसिफ ने युवती के अश्ली फोटो व वीडियो बना ली और वायरल कर उससे 50 हजार रूपए मांगे।
युवती ने सिटी कोतवाली थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने दतिया की युवती व युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। शिवपुरी शहर में रहने वाली 26 साल की युवती ने पड़ोसी के साथ रविवार की देर शाम सिटी कोतवाली थाना शिवपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि दो माह पहले सहेली योगिता निवासी दतिया के फोन से आसिफ खान निवासी दतिया से दोस्ती कराई थी। उसके बाद आसिफ से फोन पर बातचीत होने लगी। उसके बाद आरोपी आसिफ खान बॉयफ्रेंड बन गया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो खींच लिए। जब उसने फोन पर बात करना बंद कर दी तो आसिफ व योगिता दोनों मेरे घर आए और कहा कि फोन पर करना पडेगी और जैसा हम कहेंगे वैसा ही वीडियो कॉल पर करना पड़ेगा और चले गए।






Be First to Comment