Press "Enter" to skip to content

मेढ़ किनारे मकान बनाने पर विवाद, पेट्रोल डालकर महिला जली, मौत / Badarwas News

बदरवास। क्षेत्र के टुड़यावद गांव में सोमवार को खेत की मेढ़ किनारे मकान बनाने पर पड़ाेसियाें में विवाद हो गया। विवाद के दाैरान महिला पेट्रोल की आग में बुरी तरह झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बदरवास टीआई राकेश शर्मा का कहना है कि मृत महिला के पति का कहना है कि महिला ने खुद ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रानी (31) पत्नी आराम ओझा निवासी टुड़यावद की सोमवार को आग में जलने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रानी अपने पति आराम के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थर लेकर खेत पर गई थी। खेत की मेढ़ किनारे मकान बनाने को लेकर उसका पड़ाेसी राधे यादव, मुन्ना यादव व कल्लू यादव से विवाद हो गया।

टीआई राकेश शर्मा के अनुसार, महिला के पति आराम ओझा का कहना है कि विवाद के दौरान पड़ोसी उसकी पत्नी रानी को मारने के लिए आए तो रानी ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!