डीआईजी ने आईटीबीपी जवानों को किया पदोन्नत / Shivpuri News

शिवपुरी। सोमवार को दूरसंचार वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस शिवपुरी में पदस्थ जीडी भरत कुमार वर्मा, जीडी अशोक कुमार वर्मा, जीडी मनीष कुमार को डीआईजी आइटीबीपी राजीव लोचन शुक्ला दूरसंचार वाहिनी द्वारा हेड कांस्टेबल जीडी के पद पर पदोन्नत किया।

पदोन्नत होने वाले आरक्षकों को बधाई देते हुए नया रैंक लगाया तथा पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रकाश भूषण झा उपसेनानी, डॉ अशोक अग्रवाल वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, प्रेमचंद सहायक सेनानी अभियंता, श्यामलाल शर्मा सहायक सेनानी, सूबेदार मेजर राजनाथ उपस्थित रहे।