Press "Enter" to skip to content

ये इश्क बड़ा बेदर्दी हैं: गर्लफ्रेंड से नहीं हुई बात से नाराज बॉयफ्रेंड ने खाई चूहे मारने की दवा / Shivpuri News

मां से खाना बनाने की कहकर निकला था घर से बाहर युवक

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से बात न हो पाने से इतना खफा हो गया कि उसने चूहे मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। युवक को गंभीर हालत में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जिला अस्पताल में भर्ती करोदीं निवासी 19 वर्षीय राज परिहार ने दवे स्वर में बताया कि उसकी महिला मित्र से फोन पर बात नहीं हो पा रही थी इसी बात से नाराज होकर उसने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। राज ने बताया कि उसकी महिला मित्र से हल्की खटपट हुई थी लगातार वह फोन से बात करने कोशिश कर रहा था परन्तु बात न हो सकी इसी बात से खफा होकर उसने चूहे मारने की दवा खा ली।

राज परिहार को जिला अस्पताल ले कर पहुँची सीमा परिहार ने बताया कि राज बड़े वाहन पर चलता है। चार-पांच दिन बाद काम से लौट कर घर आया था राज ने उसे बताया था कि उसने चार-पांच दिन से सही से खाना नहीं खा पाया है। जल्दी खाना बनाने की कह कर वह घर के वाहर निकल गया। राज परिहार की मां ने बताया कि वह खाना बनाने की तैयारी में लगी हुई थी। कि राज की तबियत अचानक बिगड़ गई । बिगड़ी तवियत को देख उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में राज ने बताया कि उसने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। चूहे मारने की दवा का सेवन किस कारण से किया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!