Press "Enter" to skip to content

मामा का बुलडोजर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी रामजी लाल धाकड़ के अतिक्रमण पर चला / Shivpuri News

शिवपुरी.खबर शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला से आ रही है यहाँ हम आपको बता दें कि देहात थाना क्षेत्र में में एक साल पहले नाबालिंग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था.

जानकारी के अनुसार 1 साल पहले देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बालिका के साथ आरोपी रामजी लाल धाकड़ द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद देहात थाना पुलिस ने रामजी लाल धाकड़ के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था वही मामले के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है. जिसके घर पर आज मामा का बुलडोजर चला है बताना होगा कि देहात थाना पुलिस अपने दल बल के साथ गौशाला मस्जिद के पास उसके अतिक्रमण पर पहुंची जहां उसने 2 पाटोर का अबैध निर्माण कर रखा था दोनों पाटोर को ध्वस्त किया गया आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!