Press "Enter" to skip to content

वार्ड नं.37 की कार्यकारिणी गठित: पं.राजेश मिश्रा बने अध्यक्ष, सचिव सुरेन्द्र मिश्रा व पं. ओमप्रकाश शर्मा बने उपाध्यक्ष / Shivpuri News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन कर रही है विप्रों को एकजुट करने का कार्य

शिवपुरी। विप्र बंधु समाज की धुरी हैं और उन्हें समाज बंधुओं की एकता, अखंडता व सामाजिक बुराईओं को दूर करते हुए विप्र बंधुओं के उत्थान के कार्य में लग जाना चाहिए यह बात अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के संभागीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास उपाध्याय ने ब्राह्मण समाज की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक रविवार को वार्ड न. 37 के एकता हायर सेकेण्डरी स्कूल कमलागंज में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर किया गया।

 

बैठक की अध्यक्षता पं.रामसेवक शर्मा ने की तथा बैठक में विशिष्ठ अतिथि के रूप में देवेन्द्र नारायण टेडिया उपस्थित थे। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने वार्ड नं. 37 की कार्यकारिणी के गठन एवं समाजिक उत्थान के लिए छात्रावास, धर्मशाल निर्माण, निर्धन छात्रों को पुस्तकें वितरण व प्रोत्साहन हेतू आर्थिक सहयोग करने व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों हेतू विस्तृत कार्य योजना तैयार कर धरातलीय कार्य करने हेतू विप्र बंधुओं से अनुरोध किया। बैठक में उपस्थित विप्र बंधुओं में महेश शर्मा, ललित दीक्षित, धीरज शर्मा, देवेन्द्र गौड़, देवेन्द्र कन्हौआ, चतुर्भुज शर्मा, प्रदीप शर्मा सुआटौर, रामगोपाल शर्मा एवं सत्यम नायक ने अपने उद्वोधन में सामाजिक एकता बनाए रखने एवं सामाजिक बुराईओं को समाप्त करने पर जोर दिया।

 

बैठक में वार्ड नं. 37 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक महेश शर्मा अध्यक्ष राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सचिव सुरेन्द्र मिश्रा, सहसचिव हृदेश पाण्डे, महामंत्री वीरेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष देवकी नंदन शर्मा, महामंत्री प्रशांत कुमार तिवारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों में महेश कुमार भार्गव, रोहित उपाध्याय, संजय शर्मा, आदि को शामिल किया गया। सभी नवीन पदाधिकारियों को विप्र बंधुओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

कार्यक्रम का संचालन महावीर मुद्गल द्वारा किया गया। विप्र बंधुओं को सामाजिक एप से जोड़ने का कार्य आईटी प्रभारी यशवंत भार्गव ने किया। बैठक में बैंक काॅलोनी, इन्द्रप्रस्थ नगर, द्वारिका पुरी, श्रीलाल का बाड़ा, सुभाष काॅलोनी एवं बाबू क्वाटर के विप्र बंधुओं सहित प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, शहर अध्यक्ष डाॅ.वी के शर्मा, महेन्द्र गौड़, विष्णू प्रसाद शर्मा, द्वारिका प्रसाद शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, वसंत शर्मा, राकेश विरथरे, वीरेन्द्र अवस्थी, गजानंद शर्मा, गोपाल त्रिवेदी, उमाशंकर शर्मा, नरेश भार्गव आदि उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!