आरती जैन ने दीपावली के पहले लिया था समूह लोन, नहीं भरने पर कर्मचारी आए दिन करते हैं गाली गलौज / Shivpuri News

शिवपुरी. खबर शिवपुरी से है यहां बताना होगा कि शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला में निवासरत एक महिला ने एसपी से गुहार लगाई है कि उसने समूह लोन लिया था बीच में उसके ससुर खत्म हो गए जिसके कारण वह लोन नहीं चुका सके हैं.

जानकारी के अनुसार आरती जैन पति स्वर्गीय सुभाष जैन निवासी गौशाला आंगनबाड़ी के पास निवास करती है उसने बंधन बैंक अस्मिता बैंक एवं मुथूट फाइनेंस से समूह लोन लिया था लेकिन उसके ससुर बीच में खत्म हो गए जिसके कारण वह लोन की किस्त नहीं भर सकी बताना होगा कि आरती जैन के पति का स्वर्गवास चार माह पहले हुआ था और उसी गम में 18 दिन पहले उसके ससुर का स्वर्गवास हो गया आरती की एक छोटी सी किराने की दुकान है जिसको देवर संजय जैन संचालित करते हैं उसी से वो अपना जीवन यापन करते हैं.

आरती ने बताया कि उसके ससुर के देहांत के बाद उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है वही आरती जैन ने बताया कि रिंकू एवं आकाश कर्मचारी आते हैं. और हम से गाली गलौज करते हैं साथ ही किस्त भरने की कहते हैं और दुकान भी नहीं खोलने देते हैं जिससे हम बहुत प्रताड़ित हो रहे हैं कृपया हमारी मदद की जाए.