Press "Enter" to skip to content

मप्र अग्रवाल महासभा के पीडी सिंघल बने पुन: जिलाध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी- अपने सेवा कार्यों और पीडि़त मानवता के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों को लगातार 12 वर्षों से करने वाले समाजसेवी पीडी सिंघल को एक बार मप्र अग्रवाल महासभा के पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समाजसेवी पीडी सिंघल ने अपने इस मनोनयन पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डीपी गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार से उन्होंने पुन: लगातार मप्र अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी दी है वह उसका सामाजिक संगठन के साथ मिलकर संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति को लेकर कार्य करेंगें। इस दौरान पीडी सिंघल को मप्र अग्रवाल महासभा के विभिन्न पदाधिकारी व सदस्यों सहित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बधाई शुभकामनाऐं प्रेषित की है। बता दें कि भोपाल में मप्र अग्रवाल महासभा के प्रादेशिक निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की गई थी जिसमें सर्वानुमति से डीपी गोयल पुन: प्रादेश्कि अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे जिन्होंने शिवपुरी जिले में पीडी सिंघल को पुन: संगठन का शिवपुरी जिलायक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही पीडी सिंघल जल्द ही जिला कार्यकारिणी तैयार घोषित करेंगें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!