Press "Enter" to skip to content

5 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला : जेल में बंद टीचर को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित / Shivpuri News

शिवपुरी। नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले सरकारी टीचर काे निलंबित कर दिया गया है। मामला नरवर थाना क्षेत्र का है। मगरौनी चौकी में शासकीय शिक्षक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने निलंबन की कार्रवाई कर दिया है।

यह था मामला
मार्च के अंतिम सप्ताह में जिले के मगरौनी में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रयोगशाला सहायक के पद पर पदस्थ दिनेश चौधरी पर 5 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। घर के बाहर खेल रही बच्ची के साथ चौधरी ने घर ले जाकर छेड़छाड़ की। मां को बताने पर वह बच्ची को लेकर मगरौनी चौकी पहुंची। पुलिस ने शिक्षक चौधरी पर मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!