सार्वजनिक शौचालय पर ताला, लोग खुले में जा रहे शौच / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी की नगर पालिका परिषद की स्वास्थ्य शाखा को स्वयं उपचार की आवश्यकता है। वार्ड क्रमांक 2 खुड़ा में स्थित वीटीपी स्कूल के खेल मैदान खुले में लोग शाौचालय होने के बावजूद खुले में शौच जा रहे हैं। लगभग चार-पांच वर्ष पूर्व नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था किंतु उक्त शौचालय में पानी सफाई की व्यवस्था ना होने से नागरिक खुले में शौच करने को मजबूर हैं। लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया सार्वजनिक शौचालय सूअरों का ठिकाना बन कर रह गया है ।