शिवपुरी। सतनबाड़ा पुलिस व वन विभाग के सहयोग से पोस्को एक्ट के आरोपित पर कार्रवाई करते हुए उसका मकान तोड़ा गया व वन भूमि की कब्जाई जमीन को मुक्त कराया गया।
जानकारी के अनुसार जसवंत आदिवासी पुत्र मेहरवान निवासी ऐरावन पोस्को एक्ट का आरोपित था। उक्त आरोपित ने वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर रखा था। आज सतनबाड़ा पुलिस व वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपित के पक्का मकान तोडकर व वन भूमि से कब्जा हटवाया।




