शिवपुरी। विगत 30 मार्च को थाना तेंदुआ पर फरियादिया निवासी ग्राम किलावनी ने रिपोर्ट किया कि उसका पति भूसे का काम करते हैं और काम से बाहर गये थे दोपहर के समय गांव मे रहने बाले मेरे मामा ससुर के द्वारा घर मे घुसकर घर के दरवाजे लगाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया और बाद में फरार हो गया। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने अपराध को गंभीरता से लेते हुये आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी कोलारस निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी तेंदुआ उनि. मुकेश दुबोलिया द्वारा टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तलाश शुरु की गई। पुलिस को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी फरार होकर राजस्थान जाने की फिराक मे कोटा फोर लेन पर खड़ा है । सूचना की दस्तीक हेतु थाना प्रभारी तेंदुआ मय बल के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर देखा तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति मिला जिससे पूछताछ मे पता चला कि उक्त आपराध को घटित करने बाला आरोपी है, जिसे हमराह बल की मदद से रिपोर्ट के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर थाने लेकर आये एवं माननीय न्यायालय पेश कियाजाऐगा ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी तेंदुआ उनि. मुकेश दुबोलिया, उनि. अंजली सिंह, प्रआर. जितेन्द्र सोनी, आर. अमरीश कुमार, शिववीर सिंह, आर.चा. रामअवतार की शराहनीय भूमिका रही ।






Be First to Comment