शिवपुरी। मोहना से छाले का इलाज कराकर अपने घर सुभाषपुरा लौट रहे बाइक सवारों के सामने अचानक बंदर आ गया। अचानक बंद के आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और वह फिसल गई। घटना में बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं
जानकारी के अनुसार सोनू आदिवासी पुत्र महाराजसिंह 27 वर्ष, मिथलेश पत्नी सोनू 25 वर्ष, अब्बू पुत्र सोनू 7 वर्ष, अंजू पुत्र सोनू 15 साल मोहना छाले का इलाज कराने गए हुए थे। यहां इलाज कराने के बाद वापस घर सुभाषपुरा लौट रहे थे तभी पतारी के आगे पुल के समीप अचानक बंदर बाइक के सामने आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह फिसल गई। घटना में बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






Be First to Comment