Press "Enter" to skip to content

आधी रात को हुआ पति से झगड़ा,पत्नी ने कुएं में लगा दी छलांग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना ने नगरीय क्षेत्र में पति-पत्नी में आधी रात को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा आधी रात को पुलिस को भी पति-पत्नी के विवाद को सुलटाने पहुचना पड़ा। परन्तु पत्नी अपने पति से हुए झगड़े से इतनी खफा हुई कि उसने कुएं में छलांग लगा दी। जिसके बाद महिला को बड़ी मशक्कत के बाद कुएं में से बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक बैराड़ के वार्ड क्रमांक 13 बरोद रोड़ के पीछे रहने वाली 22 वर्षीय प्रियंका प्रजापति की कहासुनी आधी रात को अपने पति हेमंत ओझा से हो गई। पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी झगड़े में तब्दील हो गई। पति हेमंत से हुए झगड़े के बाद प्रियंका आवेश आ गई और घर से भाग पास में बने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में अचानक हुई हलचल से ग्रामीण जाग गए । ग्रामीणों कुएं में देखा तो एक महिला पानी मे छटपटा रही थी। कुएं में महिला के गिरने की सूचना बैराड़ थाना पुलिस को दी गई। कुएं पर हुए शोरशराबे को देख प्रियंका का पति हेमंत भी मौके पर पहुँच गया। तत्काल महिला को कुएं से बाहर निकालने के प्रयास पुलिस की मौजूदगी में किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुएं में से बाहर निकाल तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां महिला का उपचार जारी है। अस्पताल में भर्ती प्रियंका ने कुएं में कूदने का कारण पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े को बताया है।

बैराड़ थाना प्रभारी अरविंद चौहान का कहना है कि महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल कर बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां महिला के द्वारा पति के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!