Press "Enter" to skip to content

मरकर भी सात दिन तक जिंदा रहा रोहित, दिल्ली से वापस लाते समय आखिरकार टूट गई सांसें / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत कंषाना फार्म हाउस के पास 25 मार्च को एक मोटर सायकल और स्कूटर की भिड़ंत में एक युवक बेहद गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। युवक को शिवपुरी से दिल्ली तक इलाज के लिए ले जाया गया। इन सात दिनों तक युवक मर कर भी जिंदा रहा, लेकिन जब युवक के परिजन उसे वापिस शिवपुरी ला रहे थे तब उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार 25 मार्च की शाम करीब 6ः30 बजे रोहित पुत्र फूल सिंह राजौरिया उम्र 24 साल निवासी बहगंवा थाना सीहोर अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, इसी दौरान कंषाना फार्म हाउस पर उसका सामने से आ रहे श्रीनिवास शर्मा के स्कूटर से एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में रोहित और श्रीनिवास दोनों घायल हो गए। इस हादसे में श्रीनिवास बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रीनिवास को इलाज के लिए मेडीकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिती को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर किया गया, वहां भी जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे दिल्ली रैफर कर दिया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने यह घोषित कर दिया कि रोहित राजौरिया ब्रेन डेड हो चुका है। डॉक्टरों की घोषणा के बाद जब उसके परिजन उसे वापिस लेकर शिवपुरी आ रहे थे तभी रास्ते में उसने सांसें तोड़ दीं। पुलिस ने मृतक युवक का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!