आरवायजेएम अध्यक्ष ने ब्लड देकर बचाई गर्भवती महिला की जान / Shivpuri News

शिवपुरी। ​जिला अस्पताल में बीते रोज एक महिला की डिलेवरी हुई। यहां उसे दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। महिला में ब्लड की कमी थी और डिलेवरी के समय कुछ भी हो सकता था। जब इस बात की सूचना राठौर युवा जाग्रति मंच के अध्यक्ष जितेंद्र राठौर जीतू को लगी तो वह स्वयं अस्पताल पहुंचे और न सिर्फ महिला व उनके परिजनों की मदद की बल्कि अपना ब्लड डोनेट कर महिला की जान बचाई। जितेंद्र राठौर रात 12 बजे अस्पताल पहुंचे यहां उन्होंने अपना रक्तदान किया। महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जितेंद्र के इस समाजसेवा कार्य पर महिला के परिजनों व राठौर जाग्रति मंच के सदस्यों ने धन्यवाद दिया।