घर के बाहर रखी बाइक चुरा ले गए चोर / Shivpuri News

शिवपुरी। दीपक राजौरिया पुत्र स्व. बाबूलाल राजौरिया निवासी मधुवन नगर, मनियर टोल टैक्स बाईपास रोड शिवपुरी ने बताया कि उसके भाई हरिओम राजौरिया की बाइक को उसने धर के बाहर लॉक लगाकर खड़ा कर दिया और अंदर चला गया। जब वह बाहर आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। बाइक को चोर चुराकर ले गए और घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दीपक ने मामले में थाने में आवेदन देकर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर बाइक दिलवाने की मांग की है।