Press "Enter" to skip to content

एसडीपीआई ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले – आमजन परेशान, सरकार महंगाई पर लगाए लगाम / Shivpuri News

शिवपुरी। बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया शिवपुरी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष आदिल शीवानी ने बताया कि केंद्र सरकार ने अति आवश्यक वस्तु जैसे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली बिल आदि की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की है। आवश्यक वस्तु की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिस कारण आम आदमी अपनी जीविका सामान्य रूप से नहीं चला पा रहा है। महंगाई पर रोक लगाने में भाजपा सरकार विफल होती दिखाई दे रही है।

एसडीपीआई के जिला महासचिव हारिस खान ने बताया कि अब दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री की कीमतों में भी सरकार ने बेतहाशा वृद्धि कर दी है, जिससे आम जनता की कमर टूट गई है। सरकार का यह रवैया देश की जनता के हित में नहीं है, इससे देश का आम नागरिक भुखमरी की कगार पर आकर खड़ा हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!