शिवपुरी। खबर शहर के ठकुरपुरा क्षेत्र से आ रही है। यहां कलारी खोलने को लेकर स्थानीय रहवासियों ने हंगामा किया और चक्काजाम कर दिया। रहवासियों का कहना था कि कलारी न खोलने को लेकर प्रशासन को दो बार आवेदन भी दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसके बाद भी यहां आज से कलारी खोली जा रही थी। कलारी न खोलने को लेकर यहां के रहवासियों ने चक्काजाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन देखकर प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों को भेजकर लोगों को कलारी हटाने का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्काजाम व विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में समाजसेवी अवधेश शिवहरे की भूमिका महत्वपूर्ण रही। जिन्होंने मौके पर लोगों को समझाईश दी व अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें मोके पर बुलाया।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जिस जगह कलारी खोली जा रही है वहां से कुछ ही दूरी पर कन्या स्कूल है जिसमें छात्राएं पढ़ने आती है और आटो स्टैंड से लेकर सब्जीमंडी भी यही पर स्थित है। कलारी खुलने से महिलाओं, छात्राओं तथा स्थानीय रहवासियों का इस रास्ते से निकलना दुष्वार हो जाएंगा क्योंकि यहां सुबह से लेकर देर रात तक शराबियों तथा असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहेगा और ऐसे में वह किसी भी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ठकुरपुरा घनी बस्ती है और यहां हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। इस बस्ती के पास में कलारी खोला जाना कहां तक उचित है। मामले को लेकर रहवासियों ने प्रशासन को दो बार आवेदन भी दिए लेकिन प्रशासन की कानों पर जूं तक नहीं रेंगी और यहां कलारी खोलने आ गए जिसका स्थानीय रहवासियों ने विरोध कर चक्काजाम कर दिया। स्थानीय रहवासी पुष्पा, मुन्नी जाटव, सुखदेवी राहुल का कहना था कि हम यहां कलारी नहीं खुलने देंगे। अगर कलारी खुली तो हम प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। यहां पर घनी बस्ती है और छात्राओं का स्कूल है एवं नागरिकों के जाने के लिए यही एक रास्ता है। मामले को लेकर प्रशासन को आवेदन भी दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए आज चक्काजाम किया है। जब तक हमारी सुनवाई नहीं होगी ओर कलारी नहीं हटेगी तब तक यह चक्काजाम जारी रहेगा।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व आबकारी सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी विरोध प्रदर्शन देखकर प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों को भेजकर लोगों को कलारी हटाने का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्काजाम व विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया गया।






Be First to Comment