शिवपुरी। सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन और कर्मचारियों को हिंदी में काम करने की झिझक दूर करने के लिए इस प्रकार की हिंदी कार्यशालाएं अत्यंत उपयोगी होती हैं। इसलिए आप सभी को इस प्रशिक्षण के दौरान जो भी बारीकियां हिंदी में काम करने को लेकर सिखाई जा रही हैं या बताई जा रही हैं, उसे आप गंभीरता से लें और अपने संस्थानों में लागू भी करें। यह बात आइटीबीपी परिसर में आयोजित हुई हिंदी कार्यशाला के दौरान डीआईजी राजीव लोचन शुक्ला ने मौजूदा लोगों से कही।
इसके साथ ही एक दिवसीय हिंदी उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला मे प्रशिक्षित कर्मियों को अब अपने कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने मे सरलता होगी। साथ ही राजभाषा हिंदी का प्रचार-प्रसार करने में यह सहायक होगा। दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, शिवपुरी में गुरुवार को एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला आयोजन किया गया। उक्त हिंदी कार्यशाला का समापन राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी की अध्यक्षता में किया गया।
इस एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला में सपोर्ट वाहिनी करैरा से 4 और दूरसंचार वाहिनी भातिसी पुलिस बल से 12 पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। हिंदी कार्यशाला में व्याख्यान दूरसंचार वाहिनी में पदस्थ निरीक्षक हिंदीअनुवादक तकदीर सिंह द्वारा दिया गया।
एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला के दौरान राजभाषा हिंदी की संवैधानिक स्थिति, हिंदी प्रोत्साहन योजनाएं, राजभाषा नियम व अधिनियम, हिंदी शिक्षण योजना, हिंदी पत्राचार, डायरी रजिस्टर प्रारूप, हिंदी पखवाडा व हिंदी दिवस के संबंध में भी सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन एवं कर्मचारियों को हिंदी में काम करने की झिझक दूर करने के लिए इस प्रकार की हिंदी कार्यशालाएं अत्यंत उपयोगी होती हैं।
इसके साथ ही एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला मे प्रशिक्षित कर्मियों को अपने कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने मे सरलता होगी साथ ही राजभाषा हिंदी का प्रचार-प्रसार करने में यह सहायक होगा। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति शिवपुरी द्वारा हिंदी की एक मैगजीन सर्वत्र हिंदी प्रकाशित की जा रही है।






Be First to Comment