शिवपुरी। ज़िले के मायापुर थाना क्षेत्र के रूपेपुर तिराहे पर एक किसान के खेत मे रखी कटी हुई गेहूं की फसल सहित ट्रेक्टर और थ्रेसर में आग लग गई। आग की बजह ट्रेक्टर में हुए शॉर्ट सर्किट बताई गई है। आग से किसान को भारी नुकसान हुआ है।किसान प्राण सिंह निवासी ग्राम पड़ोरा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की बजह से हादसा घटित हो गया। जिसमें करीब 7-8 बीघा की कटी हुई गेहूं की फसल खेत में रखी हुई थी, जिसमें अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसके कारण गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। किसान प्राण सिंह के अनुसार सूचना के बाद भी दमकल मौके पर नही पहुंची और घंटो के बाद दमक़ल की गाड़ी पहुँची जब तक किसानों ने आग पर काबू पा लिया था।
ट्रेक्टर में हुआ शॉर्ट सक्रिट, थ्रेसर में लगी आग, फसल जलकर हुई राख / Shivpuri News




