Press "Enter" to skip to content

एसपी कलेक्टर ने हेलमेट पहनकर चलाई बुलेट:यातायात जागरुकता रैली निकाली / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में यातायात पुलिस ने यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर-एसपी ने बुलेट चलाकर इस रैली का शुभारंभ किया, रैली की शुरुआत आरआई यादव ने हरी झंडी को दिखाकर किया। कलेक्टर-एसपी ने लोगों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भेंट किया और हमेशा हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील की।

जागरूकता रैली की शुरुआत माधव चौक से हुई जो शहर के मुख्य मार्गो सहित तमाम चौक-चौराहों से होकर गुजरी और शहर के सीमावर्ती पिपरसमा चौराहा फोरलेन हाइवे पर घोषित हुए ब्लैक स्पॉट पर समाप्त हुई। यातायात के नियमों का पालन करने के लिए निकाली गई, निकाली गई जागरूकता रैली में कलेक्टर-एसपी के इस आगाज को जनता ने खूब सराहा।

कृषि मंडी में चलाया जागरूकता अभियान
जागरूकता रैली के समापन के बाद पिपरसमा कृषि उपज मंडी में यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान के तहत मंडी में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे। किसानों की ट्रॉलियों में रेडियम टेप को लगाया गया, इस अवसर यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि अक्सर रौशनी की कमी के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो जाती है। हादसों से बचने के लिए वाहनों में हमेशा रेडियम टेप का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जिससे हादसों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

दुर्घटना में मदद करने वालों को मिलेंगे 5 हजार रुपए
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक नए अभियान की शुरुआत की गई है, जिसमें कोई भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर उसकी जान बचाता है तो उसे सम्मान पत्र के साथ 5 हजार रुपए की नकद राशि भी दी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!