Press "Enter" to skip to content

विदेशी स्कूलों की तर्ज पर बना है गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों के भविष्य के लिए अभिभावक जरूर करें कैपस का भ्रमण / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के टॉप रेटेड स्कूलों में गिना जाने वाला गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में उच्च शिक्षा के साथ—साथ बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। स्कूल कैंपस को इंटरनेशल स्कूलों की तरह बनाया गया है यहां फिजीकल से लेकर डिजीटल तक सारी फैसलिटी मौजूद है। स्कूल कैंपस सीसीटीवी कैमरो से लैस है। इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के विकास के लिए हर तरह का ध्यान रखा जाता है। बच्चों की शिक्षा के लिए हाई क्वा​लीफाई स्टाफ है साथ ही हर तरह के इंडोर व आउट डोर गैम, कल्चर एक्टिविटी के साथ—साथ बच्चों के लिए अत्याधुनिक लैब सहित अन्य सुविधाएं स्कूल में मौजूद है।

स्कूल के संचालक महिपाल अरोरा ने इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के पढ़ने के लिए एसी रूम के साथ स्मार्ट क्लास जो कि वाईफाई सहित सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुज्जित है। स्कूल में ग्लर्स और बॉयस हॉ​स्टल सुविधा, सभागार/मीडिया कक्ष, कैफेटेरिया/कैंटीन, पुस्तकालय / वाचनालय, खेल का मैदान,
चिकित्सा कक्ष, डे केयर, भोजन, परिवहन, स्विमिंग पूल, केयर टेकर सहित लिफ्ट की सुविधा है।

संचालक महिपाल अरोरा ने बताया कि बच्चों के विकास के लिए अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों में हस्तकला या शिल्पकला, नृत्य, बागवानी, संगीत, सैर, अभिनय, योग, कसरत, जिम की सुविधाएं स्कूल कैंपस में हैं।

बच्चों के लिए इंनडोर व आउटडोर गैम की भी सुविधा
संचालक महिपाल अरोरा ने बताया कि बच्चों का मानसिक के साथ—साथ शारीरिक रूप से विकास हो इसके लिए इंडोर व आउट डोर गैम का पूरी तरह ध्यान रखा गया है । इंडोर गैम में बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉलिंग, रैकेटबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज, तैराकी, कैरम, स्क्वाश, मुक्केबाज़ी अन्य गेम है। इसी तरह आउट डोर गेम में वालीबाल फुटबॉल, क्रिकेट, ऊंची कूद और लंबी कूद, घुड़सवारी, स्केटिंग, रग्बी, तीरंदाजी, डॉजी वॉल अन्य गतिविधियां स्कूल कैंपस में संचालित है।

इनका कहना है
स्कूल संचाक महिपाल अरोरा का कहना है कि गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल को बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए बनाया गया है। स्कूल कैंपस में इंटरनेशनल स्कूलों की तरह हर सुविधा मौजूद है। बच्चों की शिक्षा के लिए हाई क्वालीफाइड स्टाफ है। अभिभावक अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने से पहले एक बार स्कूल कैंपस का भ्रमण जरूर करें और यहां की सुविधाओं के बारे में जानकारी लें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!