शिवपुरी | सिहोर थाना क्षेत्र के बरौआ गांव में सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात चोर दो घरों में घुस गए। 38 हजार कैश सहित सात तौले सोना चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। फरियादी भारत सिंह पुत्र होशियार सिंह सोलंकी निवासी बरौआ के घर से अज्ञात बदमाश 25 हजार रु. कैश, बहू सहित ससुराल से मायके आई बेटी के जेवर भी चुराकर ले गए। वहीं साहबसिंह पुत्र बैजू परिहार के घर से बदमाश 13 हजार रुपए कैश, सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। घटना के वक्त परिजन गहरी नींद में सोते रह गए और चोर घर में घुसकर हाथ साफ कर गए।
दो घरों में घुसे चोर, 38 हजार कैश व सात तौले सोना चोरी




