Press "Enter" to skip to content

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) का होली मिलन समारोह आयोजित / Shivpuri News

वार्ड न.27 की कार्यकारिणी की गठन कर शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

पं.गुणसागर शर्मा बने अध्यक्ष, सचिव रामस्वरूप भार्गव व पं.वालकृष्ण मिश्रा बने उपाध्यक्ष

शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन का होली मिलन समारोह व वार्ड न. 27 की कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह गत दिवस सिद्धेश्वर धर्मशाला पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य एम.एल.शर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष पं. पुरूषोत्त्म कांत शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि संभागीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास उपाध्याय व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि पाराशर मंचाशीन थी। कार्यक्रम के दौरान पुष्प व चंदन का तिलक लगाकर होली मिलन समारोह मनाया गया। बैठक में उपस्थित पं. राकेश मिश्रा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा समीक्षा भार्गव ने अपने संबोधन में कहा युवाओं को समाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए व अपने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनसे संस्कार ग्रहण करना चाहिए। इसके पश्चात वार्ड न. 27 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मुरारीलाल शर्मा, लालाराम अवस्थी व रामहेत शर्मा को वार्ड के संरक्षीय मण्डल में शामिल किया गया। वार्ड अध्यक्ष गुणसागर शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष अजय भार्गव, उपाध्यक्ष वालकृष्ण मिश्रा, सचिव रामस्वरूप भार्गव, महामंत्री संजय ओझा, कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी अमन विरथरे, कार्यकारिणी सदस्य विवेक शर्मा, राहुल श्रोती को शपथ महासचिव राजकुमार सड़ैया, पवन अवस्थी, यशवंत भार्गव द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन महावीर मुदगल व अरविन्द सरैया द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित सभी विप्र बंधुओं का आभार घनश्याम शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।  बैठक में जिला महामंत्री देवेन्द्र कन्हौआ, संतोष शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सचिव महेन्द्र गौड़, यशवंत भार्गव, कैलाश नारायण भार्गव, पवन अवस्थी, विपिन पचैरी, राजू पिपरघार, आलम चन्द्र शर्मा, चतुर्भुज शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, देवेन्द्र गौड़, प्रमोद कौशल, नरेश भार्गव, गजानंद शर्मा, धर्मेन्द्र कोठारी, उपेन्द्र उपाध्याय, देवेन्द्र अमोला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!