साहब…! जमीन पर गांव वालों लाठी के दम पर किया कब्जा, तहसीलदार नहीं कर रहे सुनवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। जनसुनवाई में भग्गो बाई पत्नी स्व. रतना आदिवासी निवासी ग्राम पचावल तहसील कोलारस ने बताया कि उसकी भूमि पर पवन ढीमर पुत्र संग्राम ढीमर निवासी पचावली के द्धारा लाठी के बल पर अवैध अतिक्रमण कर लिया है तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर धारा 250 का केस तहसील कोलारस में लंबित होकर विचाराधीन है लेकिन तहसीलदार द्धारा वैधानिक कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसलिए मामले में कार्रवाई कर जमीन से अतिक्रमण हटाया जाए।