शिवपुरी. पोहरी चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा बसों पर चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान कई कमियां पुलिस को मिली साथ ही पुलिस ने उन बसों पर कार्रवाई की.
आज शहर के पोहरी चौराहे पर यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने अपने स्टाफ के साथ चेकिंग अभियान चलाया बताना होगा कि लगातार शहर में बढ़ रही दुर्घटनाओं के चलते चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम में आज शहर के पोहरी चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा बसों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, बताना होगा कि बसों में जो भी कमियां कागज की पाई गई एवं फिटनेस से संबंधित कमियां जिन बसों पर पाई गई उन पर चालानी कार्रवाई की गई यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और बस मालिकों को हिदायत दी है कि अपने पूरे कागजों के साथ बस को चलाएं पिछले कुछ दिनों में हुई दुर्घटनाओं के चलते गुना बाईपास से ग्वालियर बायपास तक बसों को रोककर सवारी भरने से मना किया गया है और जो लोग सवारी भरते पाए जाते हैं उन पर भी यातायात पुलिस द्वारा लगातार चालानी कार्रवाई की जाती है.






Be First to Comment