Press "Enter" to skip to content

जनसुनवाई में होईवोल्टेज ड्रामा: सर्विस बुक व सातवें वेतनमान की मांग को लेकर जनसुनवाई पहुंचा शिक्षक, एडीएम ने बाहर भेजा / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में शिक्षक हरिवंश शरण दुबे पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि संकुल प्राचार्य उनके ईर्ष्या रखते हैं और उनका सातवां वेतनमान सहित सर्विस बुक की फोटोकॉपी नहीं दे रहे हैं। जब आवेदक जनसुनवाई में अपनी फरियाद सुना रहा था तभी एडीएम ने फरियाद न सुनते हुए उसे गार्ड के जरिए बाहर निकलवा दिया।

शिक्षक हरिवंश शरण दुबे शिक्षक शा. बालक माध्यमिक विद्यालय करैरा ने जनसुनवाई में की अपनी शिकायत में बताया कि संकुल प्राचार्य कन्या शाउमा विद्यालय करैरा अरविंद कुमार त्रिपाठी व्यक्तिगत ईर्ष्या के कारण मेरा सातवा वेतनमान नहीं लगा रहे हैं और न ही वेतन वृद्धी 2009 में असंचयी प्रभाव से रोकी गई थी उसे भी नहीं खोली गई है। वही मेरा माह सितंबर 2019 के वेतनमान का पूरा डीए नहीं दिया गया है न ही सातवे वेतन की कोई किस्त अभी तक नहीं मिली है। हरिवंश ने बताया कि 16 अक्टूबर 2020 को वचन पत्र भी दे दिए गए है लेकिन उसे परेशान करने की नियत से वचनपत्र पर हस्ताक्षर न होने का बहना बना रहे हैं जबकि उसने हस्ताक्षर किए थे। वहीं निलंबन अवधि भी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। माह जुलाई 2017 का भी वेतन नहीं दिया गया। सर्विस बुक की फोटोकॉपी लेने के लिए भी सीएम हेल्पलाइन से लेकर कई बार आरटीआई लगा चुका हूं लेकिन कुछ नहीं हुआ। शिक्षक ने जनसुनवाई में मांग की कि उसका सातवां वेतन, सर्विस बुक की फोटोकॉपी दिलवाए जाने एवं वेतनवृद्धि लगवाई जाकर एक्चुअल वेतन भुगतान शुरू कराया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!