Press "Enter" to skip to content

शहर में गंदगी की सूचना इस नंबर पर दे / Shivpuri News

शिवपुरी। अभी स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का काम जारी है। शिवपुरी नगर पालिका द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यदि शहर में कहीं गंदगी है तो नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। दर्ज शिकायत की सूचना पर नगरपालिका की टीम तुरंत वहां पहुंचकर सफाई का कार्य करेगी।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने नगर पालिका शिवपुरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नंबर जारी करने के निर्देश दिए थे जिस पर शहरवासी गंदगी की सूचना दे सकते हैं। नगर पालिका द्वारा व्हाट्सएप नंबर 8989687599 जारी किया गया है।

शहरवासी कहीं गंदगी और कचरा होने पर उसका फोटो लेकर पते के साथ इस नंबर पर भेज सकते हैं। जिससे मौके पर नगरपालिका की टीम को भेजा जा सकेगा और सफाई की जा सकेगी। इसके साथ ही सभी शहरवासियों से भी अपील की जाती है। यह शहर हम सभी का है इसलिए घर के बाहर कचरा ना फेंके। कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें। यदि आपके मोहल्ले में कचरा वाहन एकत्रित करने के लिए नगरपालिका का वाहन नहीं पहुंचता है तो उसकी शिकायत भी इसी नंबर पर कर सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!