भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित, राघवेंद्र व्यास बने उपाध्यक्ष तो महामंत्री मयंक बने मयंक / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा की कार्यकारिणी आज घोषित कर दी गई है। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार के निर्देशानुसार व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के मार्गदर्शन में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम की सहमति से भाजयुमो जिला शिवपुरी अध्यक्ष नवनीत सेन द्धारा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें उपाध्यक्ष राघवेंद्र व्यास गोलू, आशीष बिंदल, सोनू खटीक, जितेंद्र गुर्जर, हर्ष राजावत, सुनील भार्गव, अमित यादव, सोनू राजावत को बनाया गया है। महामंत्री मयंत दीक्षित, मनीश बंसल, मंत्री सुधीरसिंह रघुवंशी, विवेक उपाध्याय, अमन मिश्रा, दीपक राठौर, अंशुमन सिंह रावत, आकाश खटीक, किशन रावत, राहुल पडेरिया, कार्यालय मंत्री प्रतीक निगम, सह कार्यालय मंत्री मुकेश जैयसवाल, कोषाध्यक्ष विकास गोयल, सह कोषाध्यक्ष श्याम सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी धनंजय महादुले, सह सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद रावत, हैप्पी गुप्ता, सह सोशल मीडिया प्रभारी सुनील झा, मीडिया प्रभारी रिंकु सेन, सह मीडिया प्रभारी निकेतन शर्मा, विशाल केवट, रिसर्च एंड पॉलसी संयोजक अशोक यादव, सह संयोजक रिसर्च एंड पॉलिसी अर्पण शर्मा, रामकुमार यादव को बनाया गया है।