Press "Enter" to skip to content

सुंदर पत्नी की चाह में रैकेट में फंसा इंजीनियर / Shivpuri News

शिवपुरी। सुंदर लड़की की चाह में शिवपुरी आया एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक ऑटो वाले के कारण एक रैकेट के चंगुल में फंस गया। अब गिरोह के लोग उसे धमकियां दी रहे हैं। युवक ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

दिल्ली निवासी अमित बंजारा नामक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने करीब दो से तीन माह पूर्व सुंदर पत्नि की चाह में गूगल किया तो पता चला कि शिवपुरी में पैसों से अच्छी लड़कियां मिल जाती हैं। अमित के अनुसार उनके समाज में सुंदर दिखने वाली लड़कियां नहीं मिलती हैं इसलिए वह शिवपुरी आ गया। यहां उसकी मुलाकात एक ऑटो चालक राहुल गोस्वामी से हुई। उसने राहुल को आने शिवपुरी आने का कारण बताया तो ऑटो वाले ने उसे पहले किरण नाम की एक महिला से मिलवाया। इनके बाद बड़ोदी ले गया और फिर मोनू नाम के एक अन्य युवक के माध्यम से फतेहपुर निवासी बेड़िया समाज की एक लड़की से मंदिर में शादी करवा दी। पीड़ित के अनुसार शादी के बाद लड़की के परिजनों ने उससे कभी मकान के नाम पर तो कभी एफडी के नाम पर पैसे लेने का प्रयास किया। जब उसने पैसे नहीं दिए तो उसे धमकियां दी जा रही हैं।

घड़ीचा प्रथा के चक्कर मे फंसा

शिवपुरी में पूर्व में घडीचा प्रथा प्रचलित रही है। इसमे एक तय समय के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की जाती है। इसके बदले में वर को एक निश्चित राशि देने होती है। पोहरी बेल्ट में यह प्रथा काफी प्रचलित रही है। हालांकि कई वर्षों से यह प्रथा यहां समाप्त हो गई है। अमित ने जब गूगल पर कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के बारे में तलाश किया तो उसे घडीचा प्रथा के बारे में जानकारी मिली और इसी की उम्मीद में वह शिवपुरी आ पहुंचा और दलालों के फेर में फंस गया। अमित के अनुसार वह बंजारा समाज से है। उसका कहना है कि उनके समाज मे आसानी से शादी नहीं होती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!