Press "Enter" to skip to content

कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का एतिहासिक निर्णय ले म.प्र.सरकार / Shivpuri News

पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

शिवपुरीः- पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर म.प्र. में भी 01 जनवरी 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिलास्तरीय ज्ञापन शिवपुरी नायब तहसीलदार अशीष जैशववाल को सौंपा।

पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मोर्चा के भरत धाकड़, अरविन्द सरैया, पवन अवस्थी, राजकुमार सरैया एवं सुनील वर्मा, धर्मेन्द्र रघुवंशी, स्नेह रघुवंशी, रिजवाना खांन ने संयुक्त रूप से वताया कि वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कई एतिहासिक निर्णय लिए हैं। लेकिन म.प्र. में नवीन पेंशन योजना धारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित है। कर्मचारियों की मांग है कि पड़ोसी राज्यों की तरह म.प्र. में भी 01 जनवरी 2005 के बाद नियुक्त समस्त पुरानी पेंशन विहीन कर्मचारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन अधिनियम 1976 के अनुसार जस की तस पुरानी परिवार पेंशन बहाल की जाए। एवं राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग 2018 में नियुक्त कर्मचारियों की सेवा शर्तों में नियुक्ति शब्द की जगह संविलियन शब्द स्थापित करते हुए पेंशन, ग्रच्युटी, पदोन्नति, क्रमोन्नति व अन्य लाभ के लिए सेवा वरिष्ठता का लाभ प्रथम नियुक्ति दिनांक से दिया जाए। ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव गोविन्द अवस्थी, प्रांतीय संगठन मंत्री मनमोहन जाटव, संगठनों के जिलाध्यक्षों में कौशल गौतम, अचल कुशवाह, विपिन पचैरी, धर्मेन्द्र रघुवंशी, स्नेह रघुवंशी, शासकीय अमरदीप श्रीवास्तव, प्रकाश पाण्डेय, तारिक सिद्वकी, मलखान सिंह वघेल, राजीव पुरोहित, संजय पाराशर, यादवेन्द्र चैधरी, वृर्जेन्द्र भार्गव, रवि गौतम, प्रीती सूर्येश प्रांतीय उपाध्यक्ष, अनीता गुप्ता, रिजवाना खांन, बीना गोलिया, सुनीता ओझा, बबीता शिवहरे, रागिनी गुर्जर, कल्पना भार्गव, प्रिया सैन, महावीर मुदगल, राजू पिपरघार, वल्लभ आदिवासी, सुनील गुप्ता, सुशील शर्मा, उपेन्द्र श्रीवास्तव, हेमन्त भार्गव, रामगोपाल सोनी, हरीराम यादव, विमल शर्मा, वीरेन्द्र अवस्थी, प्रदीप नरवरिया, राजेश सैन, शरद निगम, धीरज यादव, नरेश भार्गव, दीपक मांझी, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, संतोष राजवीरा, मुन्ना जाट आदि सैंकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!