शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्धारा 28 मार्च को होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणवीर रावत प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, राजू बाथम जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में एवं राजेंद्र गुर्जर संभागीय प्रभारी के विशेष आतिथ्य में अतिथियों का स्वागत समारोह संपन्न होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय कोठी नंबर—1 दो बत्ती चौराहे पर होगा।
भाजपा किसान मोर्चा का होली मिलन समारोह 28 मार्च को / Shivpuri News




