कांग्रेस संगठन चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ / Shivpuri News

शिवपुरी। कांग्रेस के प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया है कि संगठन चुनाव की प्रारंभिक प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जिसके तहत जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा जिलेभर के समस्त  कांग्रेसजनों से आग्रह किया है कि जिन्होंने जिला कार्यालय से अथवा प्रदेश कार्यालय से सदस्यता किताबें प्राप्त की थी उन्हे सदस्य सूची सहित  28 मार्च सोमवार को दोपहर 3 बजे तक जिला कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा कराया जाना है। जिला अध्यक्ष ने समस्त जिले के कार्यकर्ताओं से अपील की है की किसी कारणवश यदि सदस्यता किताब जमा नहीं कर पायें हों तो तत्काल किताब जमा करवाने की व्यवस्था करें ताकि मतदाता सूची में नाम शामिल होकर कार्यकर्ता संगठन चुनाव में भाग ले सकें।