Press "Enter" to skip to content

गंदगी के ढेर पर बैठा शिवपुरी, सीएमओ साहब…! क्या ऐसे ही बनाओगे स्वच्छ शिवपुरी / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में हर तरफ गंदगी का आलम है। शहर में कुछेक जगहों को छोड़ दिया जाए तो अनेक जगह, वार्ड, मोहल्ले ऐसे है जहां आपको गंदगी के ढेर लग जाएंगे। स्वच्छता के लाख दावे करने वाली नपा की पोल जगह—जगह लगे गंदगी के ढेर खोलते नजर आ रहे हैं। वहीं अभी हाल में आए सीएमओ शैलेष अवस्थी नपा की व्यवस्थाओं को संभाल पाने में नाकामयाब सिद्ध हो रहे हैं। सीएमओ साहब आम जनता के फोन तक नहीं उठाते। फिर उनको कैसे पता चलेगा कि शहर में क्या समस्या है। सीएमओ साहब आपको बता दें कि जनता तभी आपको फोन करती है जब आपके कार्यालय में बैठे हुए अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते।

यहां बता दें कि जब से शैलेष अवस्थी ने नगर पालिका सीएमओ का पदभार ग्रहण किया है तब से वह नपा की व्यवस्थाओं को सही तरीके से नहीं संभाल पा रहे हैं। उनके नपा में आते ही सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी और इस हड़ताल को खत्म करने में वह हर तरीके से नाकामयाब रहे इसके बाद जिला कलेक्टर अक्षय कुमार ने मोर्चा संभाला जिसके बाद सफाईकर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर भी नपा द्धारा खानापूर्ति की जा रही है। उनके कर्मचारी कहीं अस्पताल तो कहीं भीड़भाड़ वाली जगह पर जाकर लोगों के मोबाइल नंबर पूछकर स्वच्छता सर्वेक्षण की केवल खानापूर्ति करने में लगे हुए हैं। सीएमओ साहब यह शिवपुरी हमारी है, आप तो बाहरी हो, आपको एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत हैं हमें आपसे आशा है कि आप हमारी शिवपुरी को स्वच्छता में तमगा दिलाएं लेकिन जब आप आमजन के बीच ही नहीं जाएंगे और शहर का भ्रमण नहीं करेंगे तो कैसे शिवपुरी को स्वच्छ बनाएंगे।

सीएमओ निवास से कुछ ही दूरी पर फैली गंदगी
यहां बता दें कि स्वच्छता को प्राथमिकता बताने वाले सीएमओ साहब की कोठी से कुछ ही दूरी पर गंदगी पसरी हुई है। आलम यह है कि पहले भी एक बार मीडिया में इस गंदगी का हवाला दिया गया था लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। गंदगी का ढेर भी अभी तक वहीं पड़ा हुआ है। वही अपराधियों को सज़ा देने वाला न्यायलय खुद नगर पालिका की सज़ा भुगत रहा, कोर्ट के गेट के बाहर कचरे का ढेर लगा हुआ है।

सुअरों को शहर से हटाने में नाकामयाब रहे सीएमओ
बात करें सुअरों की तो शुरू में सीएमओ साहब ने अभियान चलाया और उसके कुछ फोटो सेशन करवा लेकिन इसके बाद यह अभियान कहां गायब हो गया पता नहीं। सुअर तो शहर से हटे नहीं लेकिन सुअर पकड़ने वाले शहर से गायब हो गए। अब हर—गली मोहल्ले में सुअरों का स्वच्छंद भ्रमण करते हुए देखा जा सकता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!