Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में देश की पहली महिला क्रिकेट एकेडमी:महाराष्ट्र टीम की किरण ने 58 गेंदों में बनाए 156 रन, दो बार खेल चुकी हैं रणजी, बोलीं- धोनी मेरे आइडल हैं / Shivpuri News

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से शिवपुरी में देश की पहली महिला क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में होने वाली है। इसके लिए महिला क्रिकेटरों के चयन की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। शिवपुरी में देश की पहली महिला क्रिकेट एकेडमी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

इन दिनों शिवपुरी के माधव राव खेल परिसर में अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान की महिला क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया।

रणजी खिलाड़ी किरण ने जड़ दिए 58 गेंदों में 156 रन

महाराष्ट्र और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में महाराष्ट्र टीम की किरण ने केवल 58 गेंदों में 15 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 156 रन बनाए।

पुणे की रहने वाली किरण ने बताया कि वह महाराष्ट्र की ओर से दो बार रणजी खेल चुकी हैं और अभी नागालैंड की टीम को रिप्रजेंट कर रही हैं। क्रिकेट के शुरुआती दौर में उन्हें माता-पिता का बहुत सहयोग मिला। किरण महेंद्र सिंह धोनी को अपना आइडल मानती हैं।

उनका सपना है कि वह एक दिन भारत की टीम में खेल कर भारत को विश्व विजेता बनाए। किरण कहती हैं, कोई भी मैच छोटा नहीं होता और हर मैच में नई ऊर्जा और नई सीख मिलती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!