शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ावर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम की सहमति से आकाश राठौर को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष घोषित किया है। आकाश राठौर पूर्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर महामंत्री एवं सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। आकाश राठौर के नियुक्त होने पर उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों से आशीर्वाद लिया एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी।
आकाश राठौर बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष / Shivpuri News




