शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित शिवपुरी नगर एवं पुरानी शिवपुरी मंडल की कार्यकारिणी का गठन कैविनेट मंत्री यशोधरा राजे की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम द्वारा किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान किए गए। इन सभी कार्यकर्ताओं में से पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ,पूर्व महामंत्री एवं नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी हरिओम राठौर के निवास पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया जिस पर हरिओम राठौर ने समस्त पदाधिकारियों को शॉल श्रीफल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रदान की एवं कहा कि संगठन में प्रत्येक व्यक्ति का महत्व होता है और कार्यकर्ता को पूर्ण निष्ठा से कार्य करना चाहिए। कार्य करने वाला व्यक्ति हमेशा पद और सम्मान का हकदार होता है और भारतीय जनता पार्टी का संगठन एवं मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया इसकी चिंता भी करती है।
आज हरिओम जिबक निवास पर मण्डल अध्यक्ष केपी परमार, विपुल जैमनी, मण्डल महामंत्री रितेश जैन, गिर्राज शर्मा, सुरेन्द्र शाक्य, मोनू आर्य, मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश बाथम, पिछड़ावर्ग पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष आकाश राठौर का स्वागत किया गया।




