आवश्‍यक रख-रखाव के कारण कल यहां बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News

शिवपुरी। 33 के.व्ही.बैराड़ एवं रोनाखेड़ी फीडर पर 26 मार्च को आवश्यक रखरखाव कार्य कराये जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 33 के.व्ही.बैराड़ एवं रोनाखेड़ी फीडर के बंद रहने से कल प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र बैराड़ तथा 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र रोनाखेड़ी से जुड़े समस्त क्षेत्र से प्रभावित रहेंगे।